IPL 2023 : AB डिविलयर्स और गेल की जर्सी के नंबर ‘रिटायर’ करेगा RCB

IPL 2023 : RCB एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल द्वारा पहनी गयी जर्सी के नंबर को ‘रिटायर’ कर देगा जब इन दोनों महान क्रिकेटरों को 26 मार्च को IPL टीम के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा।

IPL 2023 : बेंगलुरू. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल द्वारा पहनी गयी जर्सी के नंबर को ‘रिटायर’ कर देगा जब इन दोनों महान क्रिकेटरों को 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा।

आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘‘जर्सी नंबर 17 और 333 को हमेशा के लिये ‘रिटायर’ (अलविदा) कर दिया जायेगा जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल्स को आरसीबी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा।’’

जर्सी नंबर 17 पहनने वाले डिविलियर्स आरसीबी के लिये 11 सत्र (2011 से 2021) तक खेले थे जिन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 156 मैचों में 4,491 रन बनाये हैं। उन्होंने नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। वहीं 333 नंबर की जर्सी पहलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल सात सत्र तक आरसीबी के लिये खेले थे। उन्होंने 2013 आईपीएल सत्र में 16 मैचों में 708 बनाये थे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button