IPL RCB Team 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL RCB team 2022: IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़) को रिटेन किया था

उज्जवल प्रदेश, खेल डेस्क

IPL RCB team 2022: IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़) को रिटेन किया था जबकि आरसीबी के स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के सारे प्रारूपों से सन्यास ले लिया है। वह अब इस बार आईपीएल में अपना जलवा नहीं बिखेरेंगे। जिसकी क्षतिपूर्ति अब आरसीबी कैसे करती है यह देखना होगा।

IPL 2022: आईपीएल का शेड्यूल, वेन्यू क्या है, कितनी टीमें है और किस टीम में कौन से प्लेयर है

अब आरसीबी की टीम में डु प्लेसिस, हेजलवुड, हर्षल पटेल और हसरंगा जैसे टी-20 के स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। अभी तक आरसीबी की टीम ने एक बार भी आईपीएल (IPL) का खिताब नहीं जीता है। आरसीबी की टीम में इस बार सिर्फ कुछ ही पुरानी खिलाड़ी होंगे। जबकि कुछ ऐसे धुरंधरों को भी बड़ी रकम में खरीदा गया जो पहले भी उन्हीं की टीम का हिस्सा थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जिनको रिटेन किया, उनमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़) है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी खिलाड़ियों की लिस्ट (RCB list 2022)

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुने कई खिलाड़ियों को मेगा आॅक्शन में खरीदा गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेयरों की लिस्ट इस प्रकार है-

खिलाड़ी देश बेस प्राइज कीमत Role
विराट कोहली (Virat Kohli) भारत रिटेन 15 करोड़ Batsman (बल्लेबाज़)
ग्लेन मैक्स्वेल (Glenn Maxwell) ऑस्ट्रेलिया रिटेन 11 करोड़ All-rounder (ऑलराउंडर)
मोहम्मद सिराज (M. Siraj) भारत रिटेन 7 करोड़ Fast bowler (फ़ास्ट बॉलर)
फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plessis) द. अफ्रीका 2 करोड़ 7 करोड़ Batsman (बल्लेबाज़)
हर्षल पटेल (Harshal Patel) भारत 2 करोड़ 10.75 करोड़ All-rounder (ऑलराउंडर)
वानिंदु हसरंगा (W. Hasaranga) श्रीलंका 1 करोड़ 10.75 करोड़ All-rounder (ऑलराउंडर)
जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ऑस्ट्रेलिया 30 लाख 2.40 करोड़ Fast bowler (फ़ास्ट बॉलर)
अनुज रावत (Anuj Rawat) भारत 20 लाख 3.40 करोड़ Wicket-keeper (विकेटकीपर)
आकाशदीप (Akash Deep) भारत 20 लाख 20 लाख Fast bowler (फ़ास्ट बॉलर)
महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) भारत 20 लाख 95 लाख All-rounder (ऑलराउंडर)
शरफेन रदरफोर्ड (Rutherford) वेस्टइंडीज 1 करोड़ 1 करोड़ All-rounder (ऑलराउंडर)
जेसन बेहरनडॉफ (Behrendorff ) ऑस्ट्रेलिया 75 लाख 75 लाख Fast bowler (फ़ास्ट बॉलर)
सुयश प्रभुदेसाई (Suyash Prabhudessai) भारत 20 लाख 30 लाख Batsman (बल्लेबाज़)
चामा मिलिंद (Chama Milind) भारत 20 लाख 25 लाख Fast bowler (फ़ास्ट बॉलर)
अनीश्वर गौतम (Aneeshwar) भारत 20 लाख 20 लाख All-rounder (ऑलराउंडर)
फिन एलेन (Finn Allen) न्यूजीलैंड 50 लाख 80 लाख Wicket-keeper (विकेटकीपर)
शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahamad) भारत 30 लाख 2.4 करोड़ All-rounder (ऑलराउंडर)
कर्ण शर्मा (Karn Sharma) भारत 50 लाख 50 लाख Spin bowler (स्पिन बॉलर)
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भारत 2 करोड़ 5.50 करोड़ Wicket-keeper (विकेटकीपर)
लवनिथ सिसोदिया (Luvnith Sisodia) भारत 20 लाख 20 लाख Wicket-keeper (विकेटकीपर)
सिद्धार्थ कौल (Siddharth Kaul) भारत 75 लाख 75 लाख Fast bowler (फ़ास्ट बॉलर)
डेविड विली (David Willey) इंग्लैंड 2 करोड़ 2 करोड़ All-rounder (ऑलराउंडर)

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच (IPL 2022 RCB Team Schedule)

Date Fixture Time (In IST) Venue
March 27 PBKS vs RCB 7:30 PM DY Patil Stadium
March 30 RCB vs KKR 7:30 PM DY Patil Stadium
April 5 RR vs RCB 7:30 PM Wankhede Stadium
April 9 RCB vs MI 7:30 PM MCA Stadium, Pune
April 12 CSK vs RCB 7:30 PM DY Patil Stadium
April 16 DC vs RCB 7:30 PM Wankhede Stadium
April 19 LSG vs RCB 7:30 PM DY Patil Stadium
April 23 RCB vs SRH 7:30 PM Brabourne – CCI
April 26 RCB vs RR 7:30 PM MCA Stadium, Pune
April 30 GT vs RCB 3:30 PM Brabourne – CCI
May 4 RCB vs CSK 7:30 PM MCA Stadium, Pune
May 8 SRH vs RCB 3:30 PM Wankhede Stadium
May 13 RCB vs PBKS 7:30 PM Brabourne – CCI
May 19 RCB vs GT 7:30 PM Wankhede Stadium

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की वेबसाइट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑफिसियल वेबसाइट www.royalchallengers.com है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button