JIO Coin: जियो ने मारी क्रिप्टो में एंट्री, लेकर आया जियो कॉइन, सिम रखने वालों को मिलेगा फ्री

JIO Coin: जियो ने पॉलीगॉन लैब के साथ मिलकर वेब ब्राउजर यूजर्स के लिए जियो कॉइन नामक क्रिप्टो टोकन लॉन्च किया है।

JIO Coin: उज्जवल प्रदेश, मुंबई. जियो ने पॉलीगॉन लैब के साथ मिलकर वेब ब्राउजर यूजर्स के लिए जियो कॉइन नामक क्रिप्टो टोकन लॉन्च किया है। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह टोकन रिलायंस के विभिन्न सेवाओं, जैसे जियो मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग आदि में उपयोगी होगा।

GeoSphere Web Browser के यूजर्स को दिखा ऑप्शन

जियो स्फीयर वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अभी एक नया ऑप्शन नजर आने लगा है। इसके सामने आते ही चचार्एं भी शुरू हो गई हैं। इसे जियो कॉइन के नाम से ऐड किया गया है। ये एक क्रिप्टो टोकन है।

कंपनी की तरफ से इसे पॉलीगन लैब के साथ पेश किया गया है। इसके बाद साफ हो गया है कि जियो ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट और ब्लॉकचेन में अपना पहला कदम रख दिया है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा तो नहीं की गई है। लेकिन यूजर्स को स्मार्टफोन पर ये ऑप्शन नजर आना शुरू हो गया है।

क्या है जियो कॉइन | JIO Coin

अभी तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि जियो कॉइन एक इनाम-आधारित टोकन है। ये पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर काम करने वाला है। इस टोकन का इस्तेमाल रिलायंस इकोसिस्टम के तहत पाई जाने वाली सर्विसेज के लिए किया जा सकेगा जिससे जियो मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, जियोमार्ट और रिलायंस गैस स्टेशनों पर फायदा मिलेगा। दरअसल कंपनी की तरफ से इसे एक नई शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।

रिलायंस ने उल्लेख किया है कि जियो कॉइन्स ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन हैं, जिन्हें यूजर्स जियो प्लेटफार्म लिमिटेड (जेपीएल) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट आधारित ऐप्स के साथ जुड़कर अपने भारतीय मोबाइल नंबरों का उपयोग करके कमा सकते हैं।

जियो के विभिन्न ऐप्स के साथ जुड़ने पर, यूजर्स वेब 3 टोकन कमा सकते हैं, जो उनके वॉलेट में जमा किए जाएंगे। इन टोकनों की वैल्यू यूजर के एंगेजमेंट पर निर्भर करेगी। इसका मतलब है कि माय जियो, जियो सिनेमा और अन्य जियो ऐप्स जल्द ही जियो कॉइन को सपोर्ट कर सकते हैं। रिलायंस जल्द ही जियो कॉइन के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकता है, जिसमें इसकी वैल्यू, क्षमताएं और उपयोगिताएं पेश की जाएंगी। ऐसे में ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button