जोधपुर: वसुंधरा राजे ने राजमाता विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

जोधपुर
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर से भाद्राजून रवाना होने से पहले रेजिडेंसी रोड स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया स्मारक पहुंची। यहां पर उन्होंने राजमाता विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वसुंधरा राजे ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जोधपुर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मारक के खराब रखरखाव की आलोचना की। उन्होंने राजमाता के योगदान के बावजूद उपेक्षा को उजागर किया और राजस्थान में शासन और महिलाओं के साथ व्यवहार पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि एक स्मारक की साफ सफाई नहीं रखी जा रही। राजमाता ने न केवल प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए भी बहुत कुछ किया है, उसके बावजूद भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है तो यह सोचने वाली बात है।

बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को जोधपुर पहुंची थी। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। राजे का रात्रि विश्राम जोधपुर में रहा।

वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "शेरगढ़ विधायक श्री बाबू सिंह राठौड़ जी के सुपुत्र श्री भानु प्रताप सिंह के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर और वधू को आशीर्वाद दिया।

इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में कहा था, "आज राजाराम आश्रम शिकारपुरा धाम पहुंचकर श्री राजेश्वर भगवान के दर्शन कर, महन्त श्री दयारामजी महाराज से लिया आशीर्वाद। धाम में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की।" बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए शाम को जोधपुर पहुंचे थे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button