Kailash Mansarovar Yatra करीब पांच साल बाद फिर शुरू, पर्यटन मंत्री ने जत्थे को किया रवाना

Kailash Mansarovar Yatra करीब पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर भवन से रविवार सुबह शुरू हो गई। कैलाश मानसरोवर के लिए निकले 50 यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Kailash Mansarovar Yatra: उज्जवल प्रदेश, गाजियाबाद. करीब पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar) यात्रा (Yatra) इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से रविवार सुबह शुरू (Started) हो गई। कैलाश मानसरोवर के लिए निकले 50 यात्रियों के जत्थे (Group) को पर्यटन (Tourism) एवं संस्कृति मंत्री (Minister) जयवीर सिंह ने रविवार सुबह हरी झण्डी (Flagged Off) दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, आचार्य प्रमोद कृष्णम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह यात्रा 5 साल बाद शुरू हुई है और 25 अगस्त तक मानसरोवर यात्रियों के जत्था रवाना होते रहेंगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में 288 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यूपीएसटीडीसी तमाम व्यवस्थाएं देख रही है।

यूपीएसटीडीसी को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो और तमाम सुविधाएं उन्हें समय से पहले उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पहले जात्थे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां से वापस आने पर 90 दिन के अंदर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें केवल एक फॉर्म भरना होगा।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button