Khandwa News : चार साल की बच्ची से दरिंदगी, हालत नाजुक, इलाज के लिए इंदौर रेफर किया

सोमवार की सुबह घर से गुम हुई चार साल की मासूम देर शाम झाड़ियों में मिली है। पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे 14 घंटे तक ढूंढा है। इसके बाद लोगों को सफलता मिली है। मासूम को परिजनों ने पीआईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया है।

Latest Khandwa News In Hindi : उज्जवल प्रदेश, खंडवा. खंडवा (Khandwa Today News) में एक चार साल की बच्ची से दरिंदगी हुई है। सोमवार की सुबह घर से गुम हुई चार साल की मासूम देर शाम झाड़ियों में मिली है। पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे 14 घंटे तक ढूंढा है। इसके बाद लोगों को सफलता मिली है। मासूम को परिजनों ने पीआईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया है। इसके बाद खंडवा एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और बच्ची के परिजनों से बात की।

बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक है। साथ ही प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म है। बच्ची दिवाली मनाने के लिए अपने फूफा के घर पंधाना से आई थी। उसे किसी अनजान शख्स ने उठा लिया था।

इधर, सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया कि एक संदेही को पुलिस हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। उसने एक और व्यक्ति को अपने साथ होना बताया है। संदेही आगजनी के मामले में आरोपी रहा है। बच्ची अपने घर से सुबह पांच बजे गायब हुई थी। वह घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिली थी। मामला, जसवाड़ी रोड स्थित गांव टिटियाजोशी के आगे राजपूत ढाबा के पीछे का है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 4 साल की मासूम के साथ अनहोनी की आशंका है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। बच्ची की हालत नाजुक है। स्वास्थ्य कारणों के चलते इंदौर रेफर कर दिया गया है। यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता का गला भी दबा दिया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे मरा समझकर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक गए।

4 साल की बच्ची से दरिंदगी, हालत नाजुक, इलाज के लिए इंदौर रेफर किया

पुलिस के सामने आरोपी ने कबूल किया है कि उसने मारकर फेंक दिया है। खंडवा पुलिस आरोपी को लेकर ही बच्ची को ढूंढने निकली थी। वह झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। उसे यह भी नहीं पता था कि उसने बच्ची को कहां फेंका है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने कहा है कि उसके गले पर निशान है। शरीर में भी अन्य जगहों पर चोट है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button