कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चार वर्षों से फरार 25000 रुपए की वसूली का वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर

 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी द्वारा  माननीय कुटुंब न्यायालय द्वारा धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता में जारी विभिन्न वसूली गिरफ्तारी वारंट की तमीली के लिए निर्देशित किया गया है।  जिसके पालन में थाना कोतवाली में सहायक उप निरीक्षक  महिपाल नामदेव,  आरक्षक संजय सिंह , राहुल बर्डे, अमित यादव के द्वारा विगत चार वर्षों से धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के मामले में फरार चल रहे वसूली गिरफ्तारी वारण्टी बेनी प्रसाद राठौर पिता रमेश राठौड़ उम्र 34 साल निवासी ग्राम सेंदुरी अनूपपुर  को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बेनी प्रसाद राठौर  के विरूद्ध माननीय कुटुंब न्यायालय जिला अनूपपुर  के द्वारा प्रकरण क्रमांक एमजेसीआर  में 2,50, 000 रुपए पत्नी श्रीमती सावित्री राठौर को भरण पोषण की राशि न दिए जाने पर वसूली गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button