Ladki Bahini Yojana: महाराष्ट्र में 5 लाख बहनें योजना से बाहर, नहीं मिला पैसा
Ladki Bahini Yojana: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के तहत 5 लाख बहनों को सरकार ने इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है। वहीं महिला और बाल विकास मंत्री आदिति तटकरे ने इस संबंध में अपनी सफाई पेश की है।

Ladki Bahini Yojana: उज्जवल प्रदेश डेस्क. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के तहत 5 लाख बहनों को सरकार ने इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है। वहीं महिला और बाल विकास मंत्री आदिति तटकरे ने इस संबंध में अपनी सफाई पेश की है। उधर, महिला और बाल विकास मंत्री आदिति तटकरे ने इस संबंध में बताया कि इन महिलाओं के बैंक खातों में पिछले छह महीनों में जो पैसा जमा हुआ था, वह वापस नहीं लिया जाएगा।
जो राशि जमा हुई उसे सरकार वापस नहीं लेगी
इस संबंध में मंत्री ने कहा कि “जो महिलाएं अयोग्य घोषित की गई हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। न जो धनराशि जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 के बीच उनके खातों में राशि ट्रांसफर की गई है राज्य सरकार वापस नहीं लेगी। सूत्रों की मानें तो जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 के बीच 5 लाख महिलाओं के खातों में कुल 450 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए हुए थे।
1.60 लाख महिलाओं के पास चारपहिया वाहन
सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में अयोग्य घोषित की गई महिलाओं में से लगभग 2.30 लाख महिलाएं संजय गांधी निराधार योजना का लाभ पहले से ले रही हैं, तो वहीं 1.10 लाख महिलाओं की उम्र 65 साल से ज्यादा है। वहीं 1.60 लाख महिलाओं के पास चारपहिया वाहन हैं ।
सही जानकारी छुपाई गई
जांच में यह भी आया कि 65 साल तक की महिलाओं को लाडकी बहिन योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये मिलते हैं, तो वहीं उनकी वार्षिक आमदीनी 2।5 लाख रुपये से कम होती है। योजना का लाभ लेने के लिये परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए, उनके पास चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए, तथा सरकारी योजना से मासिक सहायता नहीं मिलनी चाहिए।
सरकार ने 46,000 करोड़ रुपये का बजट दिया था
पिछली सरकार ने इस योजना के लिए बजट में इस योजना को 2024-25 के लिए घोषित किया था, जिसमें महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले अन्य लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा भी की थी। तो वहीं राज्य के वित्तीय घाटे में बढ़ोतरी हुई थी। इस योजना के लिए सरकार ने 46,000 करोड़ रुपये का बजट दिया था।