1.63 लाख महिलाओं को इस बार नहीं मिलेंगे Ladli Behna Yojana के 1250 रुपए, जानें क्या हैं मामला
Ladli Behna Yojana: प्रदेश की सबसे चर्चित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के हितग्राहियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। इस बार प्रदेश की 1.63 लाख महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना से कट जाएगा।

Ladli Behna Yojana: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश की सबसे चर्चित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के हितग्राहियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। इस बार प्रदेश की 1.63 लाख महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना से कट जाएगा। महिला और बाल विकास विभाग ने 1.63 लाख लाडली बहनों को इस योजना के लिए अपात्र माना हैं। इसलिए इस बार इन लाडली बहनों को 1250 रुपए की किस्त सरकार द्वारा नहीं दी जाएगी।
दरअसल मामला यह है कि इन सभी महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है, इस कारण महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें लाडली बहना योजना से अपात्र घोषित किया है। जनवरी 2025 में 1.26 करोड़ महिलाओं को ही 1250 रुपए की किस्त मिल सकेगी।
पिछले साल 11 दिसंबर 2024 को 1.28 करोड़ महिलाओं के खाते में 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी 2025 में सरकार 20 वीं किस्त जारी करेगी। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान खाते में ट्रांसफर राशि हो रही है।