Ladli Behna Yojana: अब लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, CM Mohan Yadav ने किया ऐलान

Ladli Behna Yojana: CM Mohan Yadav लाडली बहनों को मिलने वाली राशि को अब 1500 रुपए करने का ऐलान कर दिया है। इंदौर दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश की लाडली बहनों को इसी साल दीपावली से 1500 रुपये मिलेंगे।

Ladli Behna Yojana: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दीपावली से अब प्रदेश की बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री बोले – दीपावली से 1500 रुपये, 2028 तक 3 हजार

सीएम मोहन यादव ने (CM Mohan Yadav) इंदौर दौरे के दौरान कहा है कि प्रदेश की लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) को इसी साल दीपावली से 1500 रुपये मिलेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि साल 2028 तक बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जाएगा। जानकारी हो कि लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत मिलने वाली राशि की 25वीं किस्त बीते सोमवार यानी 16 जून को मिली थी।

बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा शगुन

प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में 1,250 रुपये के हिसाब से राशि सरकार के द्वारा प्रदान की गई थी। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान यह भी कहा था कि इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 1250 के साथ 250 रुपये का शगुन भी मिलेगा। उन्होंने कहा था कि रक्षाबंधन का त्योहार महिलाएं इसबार धूमधाम से मनाएं। अब उनका यह भी ऐलान हो गया है कि यह राशि दीपावली से 1500 हो जाएगी।

कैसे करें लाडली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन?

  • पास के ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए लॉगिन करें।
  • पोर्टल या मोबाइल एप फॉर्म से अपलोड करें।
  • आवेदक महिला की फोटो ली जाएगी।
  • फॉर्म जमा होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button