Latest Bhopal Crime News : पिता-पुत्र को रौंद क्रेटा कार डिवाइडर में घुसी, मासूम की मौत

Bhopal Crime News : तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार पिता और पुत्र को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार एक डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर बैठे आठ साल के मासूम की जान चली गई।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित पंचशील नगर कलारी के पास राहुल नगर मोड़ पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार पिता और पुत्र को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार एक डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर बैठे आठ साल के मासूम की जान चली गई। उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई नर्मदा प्रसाद उईके ने बताया कि अंश सहरे पिता विनोद सहरे (8) सनखेड़ी कोलार में रहता था और पहली कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता विनोद सहरे अचारी का काम करते हैं। रविवार रात वह कोहेफि जा स्थित लालघाटी से काम कर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनका बेटा अंश था और एक अन्य बाइक पर उनका भांजा सुमित था।

ALSO READ

रात करीब एक बजे सुमित और विनोद बाइक से राहुल नगर मोड़ पर पहुंचने वाले थे। राहुल ने मोड़ पर गाड़ी थोड़ी अंदर की और चलती बाइक पर विनोद को राहुल नगर चलने का इशारा किया। विनोद की बाइक की र तार कम थी। इसी बीच पीछे से तेज र तार क्रेटा कार ने विनोद की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक पर पीछा बैठा अंश करीब पंद्रह फीट दूर फीट गिरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां टर्निंग है। अनुमान है कि टर्निंग पाइंट पर कार चालक को बाइक नजर नहीं आई। एकाएक कार नजर आने पर उसने ब्रेक लगाए और बाइक को टक्कर लगते ही कार डिवाइडर में जा घुसी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button