Latest Bhopal Crime News : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले पर FIR दर्ज

Bhopal Crime News : देवास में रहने वाले एक आरआई के बेटे का भोपाल के दलालों ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। इसी के आधार पर किशोर का इंदौर की एक स्पोर्ट्स अकेडमी में एडमिशन हो गया।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. देवास में रहने वाले एक आरआई के बेटे का भोपाल के दलालों ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। इसी के आधार पर किशोर का इंदौर की एक स्पोर्ट्स अकेडमी में एडमिशन हो गया। जहां जन्मप्रमाण पत्र की जांच में वह फर्जी पाया गया। जिसके बाद में आरआई ने मामले की शिकायत थाने में की। जांच के बाद में कोहेफिजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एएसआई रमेश शर्मा के अनुसार जगदीश पाटिल पुत्र भैयालाल पाटिल (53) देवास के रहने वाले हैं। उनका बेटा पवित्र पाटिल है। जगदीश के बेटे का जन्म भोपाल के निजी अस्पताल में हुआ था। जगदीश का ससुराल अशोका गार्डन में है। उनके साले ने एक दलाल रविंद्र गुप्ता के माध्यम से पवित्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था।

ALSO READ

अब पवित्र का इंदौर की एक स्पोर्ट्स एकेडमी में एडमिशन हुआ। जहां उसके जन्म प्रमाण पत्र की जांच अकेडमी वालोंं ने कराई। इसके लिए भोपाल नगर निगम से जन्मप्रमाण पत्र को वेरीफाई कराया गया। निगम की ओर से जन्म प्रमाण पत्र फर्जी होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद में फरियादी की ओर से शिकायत की गई। घटना स्थल भोपाल कलेक्टोरेट था, जिसके आधार पर कोहेफिजा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी की अभी गिर तारी नहीं हो सकी है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button