Latest Bhopal Crime News : एविएशन विभाग में नौकरी का झांसा देकर महिला से की 18 लाख की ठगी

Bhopal Crime News : महिला की शिकायत पर एक शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने सेंट्रल गर्वमेंट के अधीन आने वाले एवीएशन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक एनजीओ संचालिका महिला की शिकायत पर एक शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने सेंट्रल गर्वमेंट के अधीन आने वाले एवीएशन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। घटना दो वर्ष पहले की है। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोहेफि जा थाने के एएसआई डीपी सिंह ने बताया कि सीहोर निवासी रेखा रैकवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह एनजीओ का संचालन करती है। उसने बताया एक सेमीमार में उसकी एहमदाबाद में आरोपी सुकान्तोदास चक्रवर्ती से हुई थी। आरोपी ने केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री आॅफ होम अफेयर्स में स्वयं की मजबूत पकड़ होने का दावा किया था।

लड़की को भी नौकरी की तलाश थी। आठ फ रवरी 2020 को फ ोन पर सुकान्तोदास चक्रवर्ती नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने स्केन कर दस्तावेज भेजने की बात कही। चक्रवर्ती ने महिला के शैक्षणिक दस्तावेज देखने के बाद बोला कि वह उसकी नौकरी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एविएशन विभाग में संचालक के पद पर लगवा सकता हूं। इसके लिए उसने रुपयों की मांग की।

ALSO READ

नौकरी के लालच में रेखा रैकवार ने कोहेफि जा की एक होटल में रुके सुकांतों को पहली किस्त में 5,50,000 रुपये दिए। इसके बाद रेखा ने सीहोर की एसबीआइ बैंक से 4,50,000 रुपये सुकांतों के खाते में आन लाइन ट्रांसफ र किए। इसके बाद आठ लाख रुपये और दिए।

इस तरह उसने सुकांतों को 18 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो रेखा ने रुपये वापस मांगे। इस पर सुकांतों बहाने बनाने लगा। परेशान होकर रेखा ने थाने में शिकायत की। जांच के बाद सुकांतों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत करने का केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button