Latest Bhopal Crime News : युवक की बाइक फिसलने से हुई मौत

Bhopal Crime News : औरियंटल कॉलेज के गेट के पास में छात्र की बाइक स्लिप होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इससे छात्र की बेक बोन टूट गई। इतना ही नहीं दिमाग में इंटरनल ब्लीडिंग होने के कारण लड़का कोमा में चला गया था।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. औरियंटल कॉलेज के गेट के पास में छात्र की बाइक स्लिप होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इससे छात्र की बेक बोन टूट गई। इतना ही नहीं दिमाग में इंटरनल ब्लीडिंग होने के कारण लड़का कोमा में चला गया था। चार दिन चले उपचार के बाद बीती रात उसकी मौत हो गई। मृतक मां-पिता की इकलौती संतान बताया जा रहा है।

पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शोएब खान पुत्र मुज फर खान (23) मूलत: ललितपुर का निवासी था। वह फिलहाल इंद्रपुरी में स्थित एक अपार्टमेंट में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। शोएब औरियंटल कॉलेज में बी.टेक का छात्र था। उसके दोस्त फरदीन खान ने बताया कि शोएब के पास में जेडएमआर बाईक थी।

ALSO READ

बीते वर्ष 29 दिसंबर दिन बुधवार को वह अपनी बाईक से कॉलेज के लिए निकला। कॉलेज के गेट के पास पहुंचते ही एक लेपटॉप बैग कंधे से स्लिप होने लगा। जिसे संभालते हुए उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी एक डिवाइडर से टकराई। हादसे में शोएब के सीधे पांव की हड्डी टूट गई। उसके सिर में अंदूरूनी ब्लीडिंग होने के कारण वह कोमा में चला गया। निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। शोएब मां-पिता की इकलौती संतान था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button