Latest MP News : मप्र कांग्रेस अजा विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी

MP News : अभा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमेन राजेश लिलोटिया ने आज मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर सूची जारी की है।

MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. अभा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमेन राजेश लिलोटिया ने आज मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलौठिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

अहिरवार ने बताया कि मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 25 प्रदेश संयोजक और 8 कार्यकारिणी सदस्यांे को नियुक्त किया गया है जिसमें सर्वहरगोविंद जोहरी, पंकज अहिरवार, दिनेश खटीक, रंजीत गोहर, प्रीति वर्मा, सुनील चौधरी और पंकज कनोजिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं हेमंत नरवरिया, धर्मेन्द्र खटीक, रमेशचंद्र बकोरिया, भानु ठाकुर, विष्णु करोसिया, केसरी अहिरवार, करन कुमारिया, शेखर मालवीय, सुशील केसेले, धमेन्द्र साकल्ले, डॉ. मोहनलाल माहोर, कुलदीप साल्वे, सीताराम गोयल, बृजराज सोनकर, रमेश ठेकेदार, महाराज सिंह राजौरिया, रामलाल अहिरवार, किशोर सोलंकी, सुनील आनंद, अनिल देवधर, मुन्ना परासिया, अरविंद हाडा, दिनेश सिलावट, आयुष बोयत और राज ढकसे को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। अहिरवार ने बताया कि रामदास उत्साही, पोहप चौधरी, हीरालाल चौधरी, देवीदीन अहिरवार, सीताराम चक्रवेदी, डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी, विनय मानवे और सुनील चौधरी को विभाग का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button