Samsung Galaxy F54 5G की प्री-बुकिंग आज से हुई शुरू, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy F54 5G Launch: भारतीय यूजर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ने एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी ने Samsung Galaxy F54 5G लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy F54 5G Launch: नई दिल्ली. भारतीय यूजर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ने एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी ने Samsung Galaxy F54 5G लॉन्च किया है। आइए जल्दी से सैमसंग के न्यूली लॉन्च्ड डिवाइस से जुड़ी खास बातों पर एक नजर डाल लेते हैं

क्या है कीमत

सबसे पहले कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F54 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 27999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नया डिवाइस लॉन्च हो चुका है।

ALSO READ: सहारा के निवेशकों के लिए बड़ी खबर, कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त…

यूजर्स ऑनालाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से फोन को आज से ही प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy F54 5G को सैमसंग गैलेक्सी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी ऑर्डर किया जा सकता है।

क्या है फीचर्स

Samsung Galaxy F54 5G की खूबियों की बात करें तो नया स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Meteor Blue और Stardust Silver में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने नए स्मार्टफोन को Exynos 1380 5nm प्रोसेसर के साथ पेश किया है।Samsung Galaxy F54 5G 6.7 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया गया है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 6000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

ALSO READ: Ladli Behna Yojana : अगर 1 रूपए का मैसेज नहीं आया तो जल्दी से करलें ये काम

इसके अलावा, स्मार्टफोन की बैटरी 25W सुपर फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है। कैमरे की बात करें तो Galaxy F54 5G 108 MP (OIS) नो शेक कैमरा फीचर के साथ लाया गया है। फोन में 8 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 MP का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy F54 5G में 32 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Sariya Cement Rate Today: जानिए आज 05 जून 2023 के Sariya Cement New Rate

Related Articles

Back to top button