Woolen Clothes Tips : इन टिप्स को अपनाकर ऊनी कपड़ों से हटाएं रोएं, लगेंगे नए जैसे

Woolen Clothes Tips : ऊनी कपड़े गर्म तो होते ही साथ ही स्टाइलिश भी होते हैं, लेकिन उनका रखरखाव अगर अच्छे से न करें तो इन पर जल्द ही रोएं लग जाते है।

Woolen Clothes Tips : ठंड का मौसम शुरू हो गया है और ऊनी कपड़े बाहर निकल आए हैं। ऊनी कपड़े गर्म तो होते ही साथ ही स्टाइलिश भी होते हैं, लेकिन उनका रखरखाव अगर अच्छे से न करें तो इन पर जल्द ही रोएं लग जाते है। जिससे वह बेहद खराब लगने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे अपने महंगे ऊनी कपड़ों से रोएं निकालकर उन्हें बना सकते हैं नया जैसा।

शेविंग रेजर

शेविंग रेजर ऊनी कपड़ों के रोंएं को हटाने में बहुत प्रभावी होता है। ऊनी कपड़े को समतल जगह पर फैलाएं और उस पर रेजर का इस्तेमाल करें। बस ध्यान रहे कि इस दौरान धागा व बटन आदि न टूटे।

प्यूमिक स्टोन

प्यूमिक स्टोन आपके ऊनी कपड़ों से रोंएं बटाकर उनमें नई जान डाल सकता है। इसके लिए हल्के हाथों से ऊनी कपड़ों पर प्यूमिक स्टोन रगड़ें, जिस पर रोंएं निकल आए हैं।

स्क्रॉच ब्राइट

स्क्रॉच ब्राइट की मदद से भी कपड़ों के रोएं हटाए जा सकते हैं। इसके लिए स्क्रॉच ब्राइटको रोएं वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें।

वेल्क्रो की पट्टी

अगर आपके पास वेल्क्रो की पट्टी है, तो आप इसको रोएं को निकालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कोशिश करें कि ऐसा वेल्क्रो इस्तेमाल किया जाए, जैसा जूतों और वॉलेट पर लगा आता है। वेल्क्रो की चिपकने वाली सतह को कपड़ों पर रोएं वाली जगह पर चिपकाया जाए और फिर इसको दोबारा खींच लिया जाए। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराते रहें।

लिंट रोलर रिमूवर

ऊनी कपड़े से रोंएं हटाने का सबसे अच्छा टूल लिंट रोल रिमूवर है। इसकी सहायता से आप अपने ऊनी कपड़ों से आसानी से रोएं हटा सकते हैं। बाजार में आपको कई तरह के लिंट रिमूवर आसानी से मिल जाते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button