इंस्टाग्राम पर लाइव, कार स्पीड 180 किमी, देखें मौत का लाइव वीडियो

Live Video of Death: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 2.39 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का लाइव वीडियो में 'हैलो' बोल रहा है और कार में तेज आवाज में गाना बज रहा है। सभी मस्ती में गाते और डांस करते आगे बढ़ रहे हैं।

Live Video of Death: मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 5 लड़के एक तेज रफ्तार कार में सवार हैं और बहुत तेज आवाज में गाना बज रहा है। सभी लड़के मस्ती के मूड में डांस कर रहे हैं।

कार की स्पीड 180 किलोमीटर तक पहुंच जाती है और तभी स्क्रीन पर अंधेरा छा जाता है… अगला दृश्य दहला देने वाला है। कार के परखचे उड़ जाते हैं। हादसे में दो लड़कों की मौत हो जाती है। वहीं तीन जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। यह हादसा जब हुआ तब इंस्टाग्राम पर लड़के लाइव थे। यह गुजरात के आणंद जिले की घटना है।

क्या है मौत के लाइव वीडियो में?

मौत के इस वायरल हो रहे 2.39 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का लाइव वीडियो में ‘हैलो’ बोल रहा है। सभी मस्ती में गाते और डांस करते आगे बढ़ रहे हैं। आगे वाली सीट पर एक लड़का पैर ऊपर कर के बैठा है।

कार की स्पीड 180 किमी तक पहुंच जाती है। वह एक वाहन को ओवरटेक कर के आगे बढ़ते हैं। इस दौरान लड़के गाली भी दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही वो एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते हैं, गाड़ी पलट जाती है। लाइव वीडियो में सबकुछ काला-काला दिखने लगता है। लड़कों और गाने की आवाज खामोश हो जाती है।

दो जिंदगियां हो गईं खत्म

अक्सर लोग महज व्यूज और लाइक्स के लिए जान दाव पर लगा देते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कों का यह ग्रुप अहमदाबाद से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। कार पलटने के बाद चिराग पटेल और अमन शेख नाम के दो लड़कों की मौत हो गई।

Also Read: Hanooman AI है पहला स्वदेशी टूल, जिसे FREE में ऐसे करें यूज

यह घटना मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ हुई। गंभीर रूप से घायल तीन लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चलाने वाले मुस्तफा उर्फ शाहबाज खान पठान के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

Also Read: EPFO Auto Settlement: EPFO ने शादी, शिक्षा और बीमारी के लिए Auto Claim सुविधा की लॅान्च

‘भौकाल’ बना काल

लाइव वीडियो में तेज रफ्तार कार दिखाना लड़कों के लिए महंगा साबित पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। कार के परखचे उड़ गए हैं। कार के सभी शीशे टूट गए हैं। सीट पर एक पैर का जूता पड़ा है। आगे एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल गिरी है। सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने के चक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अस्पताल में भर्ती हैं।

https://www.ujjwalpradesh.com/zara-hatke/ajab-gajab-a-bear-sitting-on-a-bike-is-clearing-the-way/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button