Mahindra Thar 5-डोर में हो सकते है बड़े बदलाव, जल्द होगी लॉन्च

Mahindra Thar 5 Door : नई 5-डोर Mahindra Thar लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी और इसमें पीछे की साइड 3-डोर की तुलना में अधिक जगह होगी। इसमें एक नया हेडलाइनर एक फ्रंट आर्मरेस्ट एक सनग्लास होल्डर और यहां तक ​​कि एक इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Mahindra Thar 5 Door : नई दिल्ली. भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की ऑफरोडर एसयूवी Thar जल्द ही 5-डोर के साथ भारत में पेश की जा सकती है। कंपनी इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट कर रही है। हाल ही में इसे फिरसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसकी टेस्टिंग की खबरों के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे संभावित फीचर्स के भी खुलासे किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Mahindra Thar 5-डोर में दिखेंगे ये बदलाव

उम्मीद है कि नई 5-डोर Mahindra Thar लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी, साथ ही इसमें पीछे की साइड 3-डोर की तुलना में अधिक जगह होगी। संभवतः इसे अधिक बूट स्पेस मिल सकता है। साथ ही इसके एलॉय व्हील की डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट से अलग हो सकती है।

ALSO READ: TVS iQube: 145 KM रेंज स्कूटी खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

इस एसयूवी के 5-डोर वाले मॉडल को केवल हार्ड-टॉप के साथ पेश किया जाएगा। महिंद्रा के लाइनअप में 5-डोर थार निश्चित रूप से 3-डोर थार के ऊपर स्थित होगी। डिजाइन की बात करें तो इसमें एक नया हेडलाइनर, एक फ्रंट आर्मरेस्ट, एक सनग्लास होल्डर और यहां तक ​​कि एक इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

इंजन

महिंद्रा थार 5-डोर को भी पुराने वेरिएंट के समान 2.2-लीटर डीजल (130 पीएस) और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (150 पीएस) इंजन विकल्पों के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इस SUV के 5-डोर संस्करण को 4×4 के साथ वैकल्पिक 4×2 कॉन्फिरेशन भी मिलने की संभावना है।

कीमत

कंपनी इसे Maruti Jimny से कम सस्ती कीमत पर रख सकती है। फिलहाल Mahindra Thar 5-डोर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि महिंद्रा थार 3-डोर को कंपनी 10.54 लाख रुपये के बेस प्राइस पर बेचती है, वहीं ये 16.78 लाख रुपये तक जाती है। दोनों ही कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली की हैं।

Maruti Suzuki Dzire को सिर्फ 62 हजार में ले जाएं घर, जाने शानदार फीचर्स, मिलेगा 31km माइलेज

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button