MP Bhind-Gwalior News : नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की यात्रा पर फायरिंग का प्रयास

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की भारत जोड़ो यात्रा में फायरिंग का प्रयास किया गया। यात्रा में चल रहे कांग्रेस पार्षद के बेटे से पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवक ने कट्टा निकाल लिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह ने एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी।

MP Bhind-Gwalior News in Hindi : उज्जवल प्रदेश, ग्वालियर. नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भिंड से भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले थे। यात्रा ग्वालियर जिले के कार्यकर्ताओं के सुपुर्द की जानी थी। यात्रा में पार्षद बलवीर सिंह तोमर और उनका बेटा भी शामिल था। एक जगह नेता प्रतिपक्ष चाय पीने के लिए रुके, तभी एक युवक ने पार्षद के बेटे पर कट्टा निकालकर फायर करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उस लड़के को पकड़ लिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता को उंगली में चोट लग गई।

Gwalior-govind singh

गृहमंत्री के गृह जिले में कानून व्यवस्था चौपट

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भिंड जिले की सीमा तक यात्रा में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था थी, लेकिन ग्वालियर जिले में कोई व्यवस्था नहीं थी। आज ईश्वर की कृपा और लोगों की सजगता से बड़ी घटना बच गई। गृहमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद कानून व्यवस्था चौपट है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Back to top button