MP Breaking: सरकार विधवा महिलाओं को शादी करने पर देगी 2 लाख रुपये
MP Breaking: प्रदेश की कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है।

MP Breaking: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश की कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है। इस योजना से हम प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण-सुरक्षा-वित्त सहित हर तरह से सशक्त बनाएंगे। उन्होंने बताया कि विधवा बहनों के लिए कल्याणी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अगर कोई विधवा बहन विवाह करके जीवन को बेहतर बनाना चाहती है तो उसे 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी
CM यादव ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी। उन्होंने बताया कि 2 लाख अस्थायी पंप वाले किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप खरीदने में सरकार मदद करेगी। इसके लिए किसानों को महज दस फीसदी राशि देनी होगी, बाकी रकम सरकार चुकाएगी। इस तरह सरकार किसानों को बिजली फ्री देगी।
सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आत्मनर्भर बनाएगी। स्थायी पंप वाले किसानों के लिए भी पॉलिसी बनाई जाएगी। CM यादव ने बताया कि भोपाल के बावड़ियाकलां में 180 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया जाएगा। इससे यातायात की समस्या से निदान मिलेगा।
इन शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
सीएम यादव ने बताया कि महू में स्थापित आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा 17 धार्मिक शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब बंदी कर दी है। यहां न केवल शराब की दुकानें बंद की जाएंगी, बल्कि उन्हें शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा।
इन जगहों में मंडला- नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, अमरकंटक नगर पालिका, सलकनपुर ग्राम पंचायत, बरमानकलां, लिंगा, बरमानखुर्द ग्राम पंचायत, कुंडलपुर ग्राम पंचायत, बांदकपुर ग्राम पंचायत, उज्जैन नगर निगम, ओंकारेश्वर नगर पंचायत, महेश्वर नगर पंचायत, मण्डलेश्वर नगर पंचायत, ओरछा नगर पंचायत, मैहर नगर पालिका, चित्रकूट नगर पंचायत, दतिया नगर पालिका और पन्ना नगर पालिका शामिल हैं।
मोहन सरकार की विधवा बहनों के लिए नई योजना
बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है। इस योजना से हम प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण-सुरक्षा-वित्त सहित हर तरह से सशक्त बनाएंगे। सीएम मोहन ने बताया कि विधवा बहनों के लिए कल्याणी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अगर कोई विधवा बहन विवाह करके जीवन को बेहतर बनाना चाहती है, तो उसे दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
180 करोड़ से बनाया जाएगा ब्रिज
सीएम मोहन यादव ने बताया कि “भोपाल के बावड़ियाकलां में 180 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया जाएगा। इससे यातायात की समस्या से निदान मिलेगा। साथ ही महू में स्थापित अंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम मोहन ने बताया कि अब विशेष परिस्थितियों में मंत्री ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके विभागों के काम विधिवत और बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।
कल्याणी योजना क्या है
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना
- परिचय: प्रदेश शासन द्वारा कल्याणी विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना प्रारंभ की गई है।
- उदेद्श: प्रदेश शासन द्वारा कल्याणी विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना प्रारंभ की गई है।
- अधिक जानकारी विभाग की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है :- http://socialjustice।mp।gov।in/
- लाभार्थी: कल्याणी मध्यप्रदेश की मूल निवासी हो, न्यूनतम आयु 18 वर्ष या अधिक हो, आयकरदाता न हो, शासकीय कर्मचारी/अधिकारी न हो (शासकीय कर्मचारी/अधिकारी से अभिप्राय राज्य या केन्द्र सरकार या शासन हित पोषित निगम, उपक्रम, संस्था के अधीन कार्यरत कर्मचारियों/ अधिकारियों से है।) कल्याणी परिवार पेंशन प्राप्त न कर रही हो |
- लाभ: कल्याणी विवाह प्रोत्साहन के लिए राशि रूपये 2।00 लाख (रुपये दो लाख) की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जो कल्याणी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
आवेदन कैसे करें
योजना के अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त करने हेतु आवेदक को आवेदन जिले के कलेक्टर / संयुक्त संचालक/उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण को निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करना होगा।