MP Breaking: सागर के सरकारी स्कूल में खोदी जा रही थी कब्र, मैदान को बना रहे थे कब्रिस्तान, जानें क्या हैं मामला

MP Breaking News: प्रदेश के सागर से एक बड़ा मामला सामने आया हैं। सागर जिले के सानौधा इलाके के एक सरकारी स्कूल के मैदान को कब्रिस्तान बनाने के लिए यहां पर कब्र खोदकर मृतक को सुपुर्दे खाकर करने की तैयारियां की जा रही थी।

MP Breaking News: उज्जवल प्रदेश, सागर. प्रदेश के सागर से एक बड़ा मामला सामने आया हैं। सागर जिले के सानौधा इलाके के एक सरकारी स्कूल के मैदान को कब्रिस्तान बनाने के लिए यहां पर कब्र खोदकर मृतक को सुपुर्दे खाकर करने की तैयारियां की जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब यह मामला प्रशासन के पास पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से विवाद करना शुरू कर दिया।

मौके पर प्रशासन ने पहुंचकर कब्र को बंद कराया और मृतक को दफनाने के लिए दूसरी जगह दी है। हालांकि इस दौरान लोग विवाद करने लगे। पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी, धमकी दी तब कहीं जाकर गांव वाले माने। मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संबंधितों को नोटिस भी जारी किए हैं।

ये है पूरा मामला

जिले के सीमावर्ती गिरवर गांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मैदान में कुछ लोग किसी मृतक को दफनाने के लिए कब्र खोद रहे थे। किसी व्यक्ति ने यह खबर मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह को दी। फिर उन्होंने तत्काल कलेक्टर संदीप जीआर को मामले की सूचना दी तो प्रशासन हरकत में आया। पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और कब्र खोदने और सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया रोकने की बात कही तो मृतक के परिजन व समाज के लोग पुलिस को ही धमकी देने लगे।

एएसपी दलबल के साथ पहुंचे

यह मामला जब स्थानीय पुलिस से नहीं संभला और लोग शव को थाने में रखकर प्रदर्शन की धमकी देने लगे तो मामला बिगड़ता देख एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा और प्रशासन का अमला भारी पुलिसबल के साथ गिरवर पहुंच गया। यहां उन्होंने समाज और परिवार के लोगों को समझाइश दी। लोगों का कहना था कि यहां हमारा कब्रिस्तान पहले से था, लेकिन इसके बाजू में स्कूल बना दी गई है। काफी मशक्कत के बाद लोग माने। प्रशासन ने उन्हें मृतक को दफनाने के लिए दूसरी जगह दी है।

Also Read: धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा 21 नवंबर से शुरू होगी, बोले- भारत में प्रायोजित षडयंत्र के खिलाफ अब जागने की जरुरत

3 माह पहले भी दफनाया था शव

मिली जानकारी अनुसार गिरवर के सरकारी स्कूल परिसर में यह दूसरी दफा कब्र खोदकर मृतक को दफनाने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले 14—15 अगस्त को सरकारी अवकाश के दिन यहां पर कब्र खोदकर गांव के किसी व्यक्ति को सुपुर्दे खाक किया गया था। कब्र पर पत्थर भी बकायदा लगाया गया था। अब शुक्रवार 15 नवंबर को भी छुट्टी का दिन था और स्कूल परिसर में कब्र खोदी जा रही थी। यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो लोग दफनाने की प्रक्रिया पूरी कर देते और स्कूल परिसर में दूसरी कब्र तैयार हो जाती।

Also Read: बाघ का कुनबा सेहतमंद रहे इसलिए चिड़ियाघर प्रबंधन उनकी वंशावली में बदलाव करने जा रही

प्रशासन की है गलती, नोटिस जारी

मप्र बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरवर में करीब 3 महीने में दूसरी दफा शव दफनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार को अवकाश था, अगस्त महीने में भी अवकाश के दिन ही शव दफनाया गया था। यह गलत है। प्रशासन को मौके पर जाकर देखना था, इसे रोकना था। उस समय रोका जाता तो अभी यह स्थिति नहीं बनती। मामले में आयोग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब—तलब किया है।

Love Jihad: बिलाल ने चाकू की नोंक पर किया रेप ओर बनाया वीडियो, युवती के नाम लिया पर्सनल लोन भी

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button