MP Breaking: एप से आवाज बदलकर किया 15 से ज्यादा कॉलेज छात्राओं का दुष्कर्म

MP Breaking News: प्रदेश के सीधी जिले में 15 से अधिक कॉलेज छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

MP Breaking News: उज्जवल प्रदेश, सीधी. प्रदेश के सीधी जिले में 15 से अधिक कॉलेज छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी आवाज बदलकर पीड़ित लड़कियों से बात कर अपने झांसे में फंसाता था।

इस मामले में रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।

रंजना मैडम के नाम से आता था कॉल

कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से मिले मोबाइल नंबर को ब्रजेश और उसके दोस्तों ने सीधी जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्स एप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। इन मोबाइल नंबरों पर रंजना मैडम बनकर कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। आरोपियों ने बताया कि ये सब तीन महीने से कर रहे थे, हालांकि पुलिस को इसपर विश्वास नहीं है।

आरोपी स्कॉलरशिप का झांसा देकर बुलाता था

पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक यह सामने निकलकर आया है कि आरोपी के साथ वारदात में उसके दो अन्य साथी भी शामिल रहते थे। सबसे पहले आरोपी रंजना मैडम बनकर से स्कॉलरशिप दिलाने और कॉलेज डॉक्यूमेंट्स में सुधार के नाम पर लड़कियों को फोन करता।

Also Read: Railway Luggage Rules: अब ट्रेन में सिर्फ 70 किग्रा सामान ही ले जा सकते है साथ, जानें नियम

इसके बाद सुनसान जगह पर उन्हें किसी लड़के के साथ लिफ्ट लेकर आने के लिए कहा जाता था। जहां आरोपी का साथी छात्रा को लेकर तय जगह पहुंच जाता। इसके बाद तीनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया जाता था। यह एक बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार कई छात्राओं के साथ हुआ।

दो शादियां कर रखी हैं मुख्य आरोपी ने

पुलिस के अनुसार ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) और उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। ब्रजेश प्रजापति ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया। दूसरी पत्नी से एक बच्ची है।

Also Read: भारतीय ज्योतिष ने की भविष्यवाणी, 25 दिन बाद होगा तृतीय विश्व यूद्ध !

आरोपी पेशे से मजदूर है, पर उसने यूट्यूब पर इस तरह के आवाज बदलने वाले एप की जानकारी ली और इसे अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किया। इसके बाद से छात्राओं को निशाना बनाना शुरू किया।

बढ़ सकती है पीड़ितों की संख्या

इस मामले में पुलिस ने आदिवासी छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा, ” जांच आगे बढ़ने पर मामले में पीड़ित छात्राओं की संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति के साथ उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी आवाज बदलकर पीड़ित लड़कियों से बात कर अपने झांसे में फंसाता था, जांच जारी है।”

https://ujjwalpradesh.com/national/viral-video-clash-over-money-in-karnataka-watch-viral-video/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button