MP Breaking News : सीएम शिवराज 6 हजार आरक्षकों को नियुक्ति पत्र के साथ देंगे जनसेवा के टिप्स

MP Breaking : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नव पुलिस आरक्षकों को देश भक्ति जनसेवा के टिप्स देने वाले हैं। इसके साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी सीएम देंगे। जब मुख्यमंत्री स्वयं नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नव पुलिस आरक्षकों को देश भक्ति जनसेवा के टिप्स देने वाले हैं। इसके साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी सीएम देंगे। प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब मुख्यमंत्री स्वयं नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

प्रदेश में हाल ही में 6 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है। इस प्रक्रिया के बाद इन आरक्षकों को ट्रैनिंग पर भेजा जाएगा। ट्रैनिंग पर भेजने से पहले मुख्यमंत्री इन सभी आरक्षकों से सीधी बात करेंगे। यह आयोजन लाल परेड मैदान पर जल्द ही आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना और पुलिस के आला अफसर मौजूद रहेंगे।

प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग देने की मंशा से मुख्यमंत्री पुलिस महकमे के आरक्षकों को संबोधित कर उन्हें बताएंगे कि जनता में पुलिस की छवि बेहतर करने में उनकी ही सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बाद ही इन सभी को नियुक्ति पत्र भी इसी आयोजन में दिए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। यह आयोजन पहले जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाला था, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है, अब ऐसा माना जा रहा है कि अगले सप्ताह यह आयोजन होगा।

पांच साल बाद हुई भर्ती

प्रदेश में 6 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती करीब पांच साल बाद हुई है। इससे पहले वर्ष 2016 में यह भर्ती हुई थी। इसके बाद 6 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती वर्ष 2021 में की गई। इनकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई और अब इन्हें ट्रैनिंग पर भेजा जाना है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button