MP Breaking News : महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे साइबर अपराधी

MP Breaking : साइबर अपराधियों के निशाने पर महिलाएं और बच्चे हैं। प्रदेश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो के मामलों में दो साल में 60 हजार के करीब शिकायतें प्रदेश साइबर पुलिस में दर्ज हुई है।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. साइबर अपराधियों के निशाने पर महिलाएं और बच्चे हैं। प्रदेश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो के मामलों में दो साल में 60 हजार के करीब शिकायतें प्रदेश साइबर पुलिस में दर्ज हुई है। यह आंकड़ा हर साल तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसमें से कुछ के आरोपी पकड़ जा चुके हैं, जबकि कुछ मामलों के आरोपी पुलिस पकड़ से अब भी दूर हैं।

सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराधियों का मुख्य फोकस लोगों के पैसे और चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिला अश्लील वीडियो को प्रसारित करने पर है। अपराधी उच्च स्तर के विभिन्न सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे हैं और व्यक्ति की तस्वीर को मॉर्फ कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। सेक्सटॉर्शन अपराधियों के लिए पैसा कमाने का एक नया जरिया बनकर उभरा था।

हर दिन 237 शिकायतें हो रही दर्ज

कोविड महामारी के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा आॅनलाइन धोखाधड़ी, डेटा के दुरूपयोग और रैनसम वेयर हमलों के मामलों ने महामारी का रूप ले लिया था। प्रदेश में वर्ष 2022 में, राज्य के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में हर दिन साइबर अपराध से संबंधित कम से कम 237 शिकायतें दर्ज की गई ।

इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित हैं और बाकी मानहानि, साइबर स्टॉकिंग और अन्य से संबंधित हैं। जालसाजों द्वारा लोगों को ठगने का चलन लोन धोखाधड़ी, लॉटरी, नौकरी, बीमा, आॅनलाइन उपहार और अन्य आकर्षक प्रस्तावों के आसपास चला जाता है।

वीकेंड में रहें सावधान

बैंक संबंधित धोखाधड़ी करने वाले सप्ताहांत पर लोगों को निशाना बना रहे हैं, ताकि पीड़ित अपने खाते को बंद करने के लिए बैंक से संपर्क न कर सके। जालसाज गलत सूचना फैला रहे हैं कि सप्ताहांत में बैंक अधिकारी काम नहीं करते हैं, लेकिन वास्तव में आरबीआई के निर्देश के बाद अधिकारी 247 काम करते हैं। साइबर पुलिस इसे लेकर लोगों को जागरुक बनाने का प्रयास भी कर रही है।

ऐसे बढ़ा ग्राफ

वर्ष शिकायतें
2019 4436
2020 32,890
2021 39,258
2022 86,604

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button