MP Breaking News : लो फ्लोर बसें अब अटल बिहारी विवि तक पहुंचेगी

MP Breaking : भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा संचालित की जा रही बस क्रमांक 403 आज से सूखी सेवानिया स्थित अटल बिहारी वाजपाई हिन्दी विश्वविद्यालय तक पहुंचेंगी।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा संचालित की जा रही बस क्रमांक 403 आज से सूखी सेवानिया स्थित अटल बिहारी वाजपाई हिन्दी विश्वविद्यालय तक पहुंचेंगी। पहले यह बसें सिर्फ सूखी सेवानिया तक चलती थी, लेकिन कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और टीचरों की सुविधा के लिए बस को विवि तक चलाया जाएगा।

आज दोपहर 3 बजे सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह कार्यक्रम माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा में आयोजित किया गया है। बीसीएलएल के पीआरओ संजय सोनी ने बताया कि बस क्रमांक 403 की कुल 10 बसें चलती है। जो कि अब विवि तक जाएंगी। बसों के विश्वविद्यालय तक चलने से सैंकड़ों विद्यार्थियों को बस की सुविधा आज से मिलने लगेगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button