MP Breaking News : कांग्रेस की कार्यकारिणी नहीं पॉलिटिकल अफेयर कमेटी है

MP Breaking : प्रदेश कांग्रेस की रविवार को घोषित हुई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्कस बताया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की उस टिप्पणी पर बरसे जिसमें भूरिया ने संघ की शाखाओं में जाने वाले कर्मचारियों और अफसरों को चेतावनी दी थी।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस की रविवार को घोषित हुई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्कस बताया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की उस टिप्पणी पर बरसे जिसमें भूरिया ने संघ की शाखाओं में जाने वाले कर्मचारियों और अफसरों को चेतावनी दी थी।

मुख्यमंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस, संघ का क्या बिगाड़ लेगी। संघ का बिगाड़ने की बात करने वाले कई लोग आए और चले गए। कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ पर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पलटवार किया।

सीएम ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी है उसमें तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल है। कहीं मां-बेटा की पार्टी और कहीं पिता पुत्र की पार्टी। यह कांग्रेस की नियति हो गई है। उन्होंने कहा कि ये कार्यकारिणी नहीं सर्कस है। कार्यकर्ता कोई बचा नहीं हैं। जितने थे सब पदाधिकारी बना दो और इसके बाद भी कह रहे यह अंतिम नहीं है अभी और भी इसमें शामिल होंगे। अब ये अद्भूत पार्टी है। डेढ़ सौ महामंत्री बना दिए, डेढ़ सौ क्या अभी तो 550 भी कर देंगे।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को आड़े हाथों लिया। भूरिया ने रविवार को भोपाल में मीडिया से कहा था कि जो कर्मचारी और अफसर भाजपा के कार्यकर्ता बन कर काम कर रहे हैं, उनकी लिस्ट तैयार कर रहे हैं। अपनी सीमा में रहकर नियमों का पालन करें। रात में ये आरएसएस की शाखा में जाने की बात करते हैं।

उन्होंने संघ से जुड़े सवाल पर कहा था कि जो संगठन अपनी मार्यादा और संविधान के बाहर जाकर काम करेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। भूरिया के इस बयान पर मुख्यमंत्री ने भूरिया को आडे हाथों लिया है। सीएम ने कहा कि कांतिलाल भूरिया जैसे कई लोग चले गए, कब से यह लोग कह रहे हैं। अब ये संघ का क्या बिगाड़ेंगे।

राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ देशभक्तों का संगठन है। आरएसएस व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। दोश् के लिए जीतने और मरने वाले लाखों स्वयंसेवक तैयार हो गए हैं। कांग्रेस की कुंठा है वे कहते हैं कि देख लेंगे कर्मचारियों-अधिकारियों को, उन्हें निपटा देंगे, मिटा देंगे। ऐसे लोगों को जनता भी निपटा देगी। आखिर अधिकारी-कर्मचारी भी इंसान है उनका भी सम्मान है, उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

जनता अब इनको लूटने नहीं देगी कमलनाथ रोज नया वादा करते हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसमें कार्यकर्ता नहीं बचे हैं, सिर्फ तुष्टीकरण चल रहा है। कमलनाथ हर दिन एक नाया वादा कर देते हैं। मैंने पहले भी कहा था पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं और अब जो चाहो वह लिख दो, लेना-देना तो है नहीं। जनता यह भुलावे में नहीं आने वाली, कमलनाथ यह सोचते होंगे झूठे वादे कर फिर सत्ता में आ जाएं। अब प्रदेश की जनता उनको लूटने का मौका नहीं देने वाली।

भूरिया ने कहा था…

‘जो कर्मचारी और अफसर भाजपा के कार्यकर्ता बन कर काम कर रहे हैं, उनकी लिस्ट तैयार कर रहे हैं। अपनी सीमा में रहकर नियमों का पालन करें। रात में ये आरएसएस की शाखा में जाने की बात करते हैं।’

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button