केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर MP CM ने शोक व्यक्त किया
MP CM: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने का संबल प्रदान करने की कृपा करें।

MP CM: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊ लाल वैष्णव के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैष्णव परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि स्व. वैष्णव बीते कुछ दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे और उनका जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी के पूज्य पिताजी श्री दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने का संबल…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 8, 2025