MP Election 2023: सीएम शिवराज ने विभागों से मांगी रिपोर्ट बताएंगे कितने पदों पर हुई भर्ती

MP Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुलाई में होने वाली सभाओं और चुनाव कार्यक्रमों में प्रदेश की जनता को यह रिपोर्ट देंगे कि 1.15 लाख सरकारी पदों की भर्ती के लिए की जा रही कार्यवाही में अब तक कितने पदों पर भर्ती की जा चुकी है।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुलाई में होने वाली सभाओं और चुनाव कार्यक्रमों में प्रदेश की जनता को यह रिपोर्ट देंगे कि 1.15 लाख सरकारी पदों की भर्ती के लिए की जा रही कार्यवाही में अब तक कितने पदों पर भर्ती की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री चौहान चाहते हैं कि अब वे चुनाव के पहले हर उस बात को प्रामाणिक तथ्यों के साथ जनता के बीच बताएं जिसे करने के लिए उन्होंने या सरकार ने घोषणा की है। इसी के आधार पर जो कहा सो किया के फार्मूले को साबित करने की भी तैयारी की जा रही है।

फरवरी मार्च में हुई चुनावी सभाओं और कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि अगस्त तक 1.15 लाख पदों पर सरकारी भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसी के चलते अब यह डेटा जुटाने की तैयारी की जा रही है कि किस विभाग में कितने रिक्त पदों की भर्ती की गई है? साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती के विपरीत ज्वाइन करने वाले युवाओं की संख्या के बारे में भी पूछा जा रहा है ताकि आगामी कार्यक्रमों में इसे बताया जा सके।

ALSO READ

मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में सामान्य प्र्रशासन विभाग ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों में चल रही एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में पोर्टल पर देने के लिए कहा है। विभाग प्रमुखों को जानकारी संबंधी प्रपत्रों को समय-समय पर अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव से कहा गया है कि कि वे अपने विभाग से संबंधित प्रपत्रों को 27 जून तक हर हाल में अपडेट करेंगे।

https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-breaking-news-state-government-will-buy-bullet-proof-vehicles-for-vvip-security/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button