MP Election 2023 : BJP के ‘स्नेह’ के आगे कांग्रेस ने ‘जोड़े हाथ’

MP Assembly Election 2023 : चुनावी साल में प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस एक्शन मोड में आ चुकी हैं। कांग्रेस जहां कल से देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है।

MP Assembly Election 2023 : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. चुनावी साल में प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस एक्शन मोड में आ चुकी हैं। कांग्रेस जहां कल से देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है, वहीं भाजपा फरवरी में अजा-अजजा वर्ग में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए स्नेह यात्रा का आयोजन करने जा रही है।

कांग्रेस अपने अभियान में हर एक घर तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में है। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी भी भोपाल में महिला मोर्चा के साथ मार्च कर सकती हैं। प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को साधने के लिए भाजपा स्नेह यात्रा निकालेगी। यह स्नेह यात्रा 25 फरवरी के बाद शुरू होगी।

यात्रा के दौरान इस वर्ग के लोगों से सीधे संवाद के लिए एससी-एसटी हास्टल्स, बस्तियों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की टोली पहुंचेगी और उनसे सीधा संवाद करेगी। खासबात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुसलमानों से संवाद बढ़ाने के फैसले को ध्यान में रखते हुए स्नेह यात्रा में इस वर्ग के लोगों से भी मुलाकात और संवाद पर फोकस किया जाएगा। इसके जरिये केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क भी होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने और सरकार की योजनाओं और कामकाज की जानकारी देने के लिए 5 फरवरी से विकास यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में भाजपा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सांसद-विधायक शामिल होंगे।

25 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा के बाद बीजेपी संगठन द्वारा तय कार्यक्रम के आधार पर स्नेह यात्रा निकाली जाएंगी। स्नेह यात्रा के दौरान ऐसे क्षेत्रों को फोकस किया जाएगा जहां एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी के लोग बहुतायत में रहते हैं। यहां संगोष्ठियां और अन्य मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंचीय कार्यक्रम में देंगे सम्मान

स्नेह यात्रा के दौरान बस्ती संपर्क अभियान भी चलेगा जिसमें अजा-अजजा वर्ग के कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्र विशेष में योग्यता रखने वाले लोगों को मंचीय कार्यक्रम में सम्मान देने का काम भी किया जाएगा। मसलन अगर कोई व्यक्ति अच्छा गाता है, कविताकार है तो उसकी कविता, गीत सुनकर उसे प्रोत्साहित करने और पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।

मुसलमानों से मिलेंगे, बताएंगे काम

पार्टी ने तय किया है कि एससी-एसटी वर्ग के साथ मुसलमानों से भी स्नेह यात्रा में मुलाकात की जाकर उन्हें यह बताया जाएगा कि भाजपा सरकार सभी के लिए काम करने वाला दल है। खासतौर पर शिक्षित मुसलमानों से संवाद पर फोकस किया जाएगा। पार्टी ने यह भी तय किया है कि स्नेह यात्रा के दौरान इन वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे।

मोर्चा, प्रकोष्ठ की रहेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इस पूरे कार्यक्रम में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। इन्हें यह ध्यान रखना होगा कि किस क्षेत्र में पार्टी के समर्थक लोग कम हैं, वहां स्नेह यात्रा को फोकस कर केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज के बारे में बताया जाएगा। सांसद-विधायक और पार्टी पदाधिकारी सभी स्नेह यात्राओं में शामिल होंगे।

बूूथ विस्तारक 2 भी अगले माह होगा शुरू

संगठन ने बूथ विस्तारक 2 अभियान भी चलाने का फैसला किया है। यह अभियान भी 25 फरवरी के बाद ही शुरू होने की संभावना है। इस अभियान के दौरान बूथ के त्रिदेव और पन्ना समितियों के प्रभारियों की सक्रियता तेज होगी और संगठन इसकी मानीटरिंग कर रोज रिपोर्ट लेगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button