MP Election 2023: कांग्रेस बनाएगी PM, CM और नड्डा के बयानों पर पलटवार करने रणनीति

MP Assembly Election 2023: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के तीखे बयानों और हमलों पर कांग्रेस कैसे पलटवार करेगी।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के तीखे बयानों और हमलों पर कांग्रेस कैसे पलटवार करेगी। इस संबंध में कांग्रेस की रणनीति आज शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर पॉलिटिकस अफेयर कमेटी की बैठक में बनेगी। खासबात यह है कि बैठक में राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे हैं।

माना जा रहा है कि वे संगठन की चर्चा इस बैठक में कर सकते हैं। प्रदेश में चुनाव की आहट के बीच भाजपा नेताओं के कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखे होते वार का उसी अंदाज में जवाब दिया जाए या इन वार पर किसी अन्य तरीखे से पलटवार किया जाए, इसे लेकर कांग्रेस रणनीति के तहत ही आगे बढ़ेगी।

इन बयानों से लगातार हो रहे हमलों की चर्चा कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में होगी। इस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित सीनियर विधायक, सभी सांसद के अलावा पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारी शामिल हैं। ये सभी नेता यह तय करेंगे कि भाजपा के तीखे हमलों और बयानों पर कांग्रेस को किस अंदाज में इनका जवाब देना है।

ALSO READ

वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के दौरों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। दोनों ही नेता पिछले चार महीने से सौ के लगभग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। कमलनाथ जहां सभाएं और मंडलम-सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक इन क्षेत्रों में ले चुके हैं। वहीं दिग्विजय सिंह सभा नहीं कर रहे हैं।

https://www.ujjwalpradesh.com/national/da-hike-news-good-news-central-employees/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button