MP Election 2023: कांग्रेस की बढ़ी टिकट बंटवारे के बाद मचे घमासान ने चिंता

MP Assembly Election 2023: पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अगुवाई में 8 सदस्यों की कांग्रेस ने एक समन्वय समिति बनायी है। जिसमें राजीव सिंह सहित अन्य नाम शामिल है।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में जिस तरह से घमासान मचा हुआ है उसकों लेकर कांग्रेस कमेटी काफी चिंतित नजर आ रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अगुवाई में 8 सदस्यों की कांग्रेस ने एक समन्वय समिति बनायी है। जिसमें राजीव सिंह सहित अन्य नाम शामिल है।

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद नाखुश कांग्रेसी आये दिन जिस तरह से कमलनाथ के बंगले से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर टिकट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे…. उससे साफ नजर आ रहा था कि अगर समय रहते हुये डैमेज कंट्रोल नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ कुछ उम्मीदवार बागी बनकर चुनावी गणित बिगाड़ सकते है।

यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह की अगुवायी में समन्वय समिति का गठन किया। क्योंकि कांग्रेस में दिग्विजय सिंह ही सबसे बड़े डेप्लोमेसी है और इसके साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जुड़े हुये है। गौरतलब है कि कांग्रेस में आधा दर्जन के करीब ऐसी सीटे है जहां सबसे ज्यादा डैमेज होने का खतरा मंडराया हुआ है। महू, निमाड़ी, शाजापुर, निवाड़ी, पिपरिया सहित अन्य सीट है जहां टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस नेता सड़कों पर उतर आये है।

मान मन्नोवल जारी

नाराज नेताओं से दिग्विजय सिंह राजधानी भोपाल में जहां वन-टू – वन अपने बंगले पर बैठकर चर्चा कर रहे है, तो कभी फोन लगाकर पुराने कांग्रेसियों को यह कहते हुये मना रहे है कि आप लोग पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाइये उसके बाद पार्टी स्तर पर सभी का ख्याल रखा जायेगा।

ALSO READ

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और रणदीप सुरजेवाला भी नाराज नेताओं को फोन करके समझाइश देने में जुटे हुये है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस भी नाराज कांग्रेस नेताओं को अपने- अपने स्तर पर मनाने में जुटी हुयी है। अब देखना यह है कि कांग्रेस की यह मुहिम कितनी कारगर साबित होती है ? यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय हिंदी समाचार पोर्टल, आपके शहर
की ताजा खबरें व रोचक जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़े…

Join WhatsApp Group Click Here
HOME PAGE Click Here

MP Election 2023: नरसिंहपुर-गोटेगांव में शिवराज सिंह ने किया प्रचार, नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर व खटीक पहुंचे सागर

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button