MP Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना

MP Assembly Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दतिया पहुंच माँ पीतांबरा पीठ पर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, दतिया. पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दतिया पहुंच माँ पीतांबरा पीठ पर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इससे पहले पीठ पहुंचने पर दिग्विजय सिंह ने पीठ की परंपरा अनुसार पीले रंग की धोती पहनी और उसके बाद मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

यहां उन्होंने करीब 20 मिनिट तक पूजा अर्चना की। पीठ पर स्थित अन्य मंदिरों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने माथा टेका और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। पीठ पर पूजा अर्चना के बाद दिग्विजय सिंह उनाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने रवाना हो गए।

यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर चंबल अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे 21 जून को प्रस्तावित प्रियंका गांधी की यात्रा के मद्देनजर वे समर्थन जुटाने के लिए आए हुए हैं। वे यहां पर डबरा, दतिया, भितरवार आदि में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर आएंगे। यहां पर वे कार्यकर्ताआें से मिलेंगे और बारादरी चौराहे पर सभा भी लेंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button