MP Election 2023: जन आशीर्वाद यात्रा में प्रभात झा बोले- नरोत्तम मिश्रा हजारों मतों से जीतेंगे

MP Assembly Election 2023: जन आशीर्वाद यात्रा का आज 9वां दिन हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 3 सितंबर को सतना जिले के चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. जन आशीर्वाद यात्रा का आज 9वां दिन हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 3 सितंबर को सतना जिले के चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी। 11 सितंबर को विंध्य क्षेत्र, महाकौशल क्षेत्र, इंदौर संभाग, मालवा क्षेत्र, ग्वालियर-चंबल संभाग में जन आशीर्वाद यात्रा हैं। दतिया में जन आशीर्वाद यात्रा से पहले जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्य प्रभात झा संबोधित कर रहे हैं।

दतिया में प्रभात झा ने कहा कि मैं दतिया कई बार आ चुका हूं, लेकिन यहां की अब तस्वीर बदल चुकी है। दतिया विधायक गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यहां का विकास किया है। उन्होंने कहा कि आप बताओं यहां से कौन हजारों मतों से जीत कर आएगा, तो भीड़ से जवाब आया कि नरोत्तम मिश्रा। उसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 साल से कौन लगातार मंत्री है, तो भीड़ से जवाब आया कि नरोत्तम मिश्रा।

जन आशीर्वाद यात्रा में कौन होगा शामिल

  • विंध्य क्षेत्र: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्य प्रेदश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल रहेंगे।
  • महाकौशल क्षेत्र: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • इंदौर संभाग: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल रहेंगे।
  • मालवा क्षेत्र: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया शामिल रहेंगे।
  • ग्वालियर-चंबल संभाग: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

National News : भारत में हिंदुत्व नहीं रहेगा… IIT की प्रोफेसर दिव्या का बयान, मचा वबाल

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button