MP Election News: सीएम शिवराज सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब बोले – हम जीतेंगे 200 से अधिक सीटें

MP Assembly Election News: मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले है। इसी बीच राहुल गांधी के 150 सीटें जीतने के दावे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर उन्हें ख्याली पुलाव पकाने हैं, तो पकाते रहें।

MP Assembly Election News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले है। इसी बीच राहुल गांधी के 150 सीटें जीतने के दावे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर उन्हें ख्याली पुलाव पकाने हैं, तो पकाते रहें। बीजेपी इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। आपको बता दें कि इसी साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राहुल गांधी का दावा

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में राज्य पार्टी प्रमुख कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अन्य नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी प्रदेश के नेताओं से लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली, और हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं।

मध्य प्रदेश पर फोकस

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने रणनीति पर चर्चा शुरू कर दी है। सोमवार को मध्य प्रदेश चुनाव की रणनीति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी की दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आई।

ALSO READ: युवाओं को सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए जॉब ऑफर

दरअसल कर्नाटक में मिली सफलता के बाद कांग्रेस खेमे में काफी उत्साह दिख रहा है। कमलनाथ और दिग्वविजय सिंह जैसे कांग्रेस के पुराने नेताओं के उम्मीद है कि इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी का वही हश्र होगा, जो कर्नाटक में हुआ है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम मध्य प्रदेश भी जीतने जा रहे हैं।

ALSO READ: आंधी में गिरीं महाकाल लोक में सप्तऋषि की 6 मूर्तियां, ₹856 करोड़ का है प्रोजेक्ट

आज हमारे पास अधिक से अधिक सीटों के साथ मध्य प्रदेश को जिताने का संयुक्त नारा है। पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि अभी बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई, चुनाव में कैसी रणनीति बनाई जाए, मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर चर्चा हुई। जो राहुल गांधी ने कहा है हम सभी उनकी बात से सहमत है। इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इनपुट है।

https://www.ujjwalpradesh.com/national/national-news-delhi-witness-again-became-victim/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button