MP Local ByElection: बैरसिया के वार्ड 7 की शाइस्ता बनीं ‘सुल्तान’, 9 निकायों के रिजल्ट घोषित

MP Local ByElection: 9 नगरीय निकायों में आज एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किये गये। भोपाल के बैरसिया नगर पालिका के वार्ड 7 में भारतीय जनता पार्टी की शाइस्ता सुल्तान ने जीत दर्ज की है।

MP Local ByElection: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. एमपी (MP) के 9 नगरीय निकायों में आज एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन (Election) के परिणाम (Results) घोषित किये गये। घोषित परिणामों में 6 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के और 3 पार्षद इंडियन नेशनल कांग्रेस के हैं।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि भोपाल जिले के नगरीय निकाय बैरसिया (Berasia) के वार्ड 7 (Ward 7) में भारतीय जनता पार्टी की शाइस्ता सुल्तान (Shaista Sultan) ने जीत दर्ज की है।सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया कि इसी तरह प्रदेश के सिवनी जिले के नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की निधि, इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की हसीना और नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड 15 में भारतीय जनता पार्टी के शंकरलाल, मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड 13 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की राजकुमारी धुर्वे, शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है।

छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री निकिता बरखे और खरगोन जिले के नगरीय निकाय भीकनगाँव के वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती कमलेश कौशल को विजेता घोषित किया गया है। पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button