MP News : डी श्रीनिवास राव सहित 143 अफसरों को मिलेगा अति उत्कृष्ट

Latest MP News : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा के पदक का ऐलान किया गया। वर्ष 2021 के अति उत्कृष्ट सेवा के लिए ADG प्रशासन डी श्रीनिवास राव, IG काननू व्यवस्था संजय तिवारी सहित 143 पुलिस अफसरों और जवानों को देने की घोषणा हुई है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा के पदक का ऐलान शुक्रवार की शाम को किया गया। वर्ष 2021 के अति उत्कृष्ट सेवा के लिए एडीजी प्रशासन डी श्रीनिवास राव, आईजी काननू व्यवस्था संजय तिवारी सहित 143 पुलिस अफसरों और जवानों को देने की घोषणा हुई है।

वहीं उत्कृष्ट सेवा के लिए तत्कालीन आईजी प्रशासन विवेक शर्मा, एडीजी साजिद फरीद शापू, इंदौर ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता, मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय पांडे, भोपाल जोनल एसपी विशेष शाखा अमित सक्सेना को दिया जाएगा। इन पदकों का पहली बार वर्ष 2019 में ऐलान हुआ था। तब से हर साल प्रदेश में अच्छा काम करने वाले अफसरों और जवानों को यह पदक दिए जाते हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि यह पदक अफसरों को कब दिए जाएंगे।

दो आईपीएस अफसरों के साथ ही अति उत्कृष्ट सेवा के लिए 26 वीं वाहिनी के उपसेनानी परवेज अनवन खान, एआईजी विशेष शाखा प्रवीण कुमार झारिया, तत्कालीन डीएसपी यातायात इंदौर हरिसिंह रघुवंशी, तत्कालीन सीएसपी नागदा मनोज रत्नाकर, इंदौर के तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार उपाध्याय को भी पदक दिया जाएगा।

इसी तरह उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन आईपीएस अफसरों के साथ मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के अलावा एसपी पीटीएस निमिषा पांडे, इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन – 2 राजेश व्यास, शहडोल के एएसपी मुकेश वैश्य, भोपाल जोनल एसपी अमित सक्सेना, जबलपुर विशेष शाखा के एसपी आशीष खरे को भी पदक दिया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्रालय करता है ऐलान

प्रदेश में बेहतर काम करने वालों को पुलिस मुख्यालय और प्रदेश के गृह विभाग की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय पदकों के लिए अफसरों और जवानों के नामों का ऐलान करता है। वर्ष 2021 के लिए जहां 143 अफसरों और जवानों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाने का ऐलान किया गया है।

वहीं 167 अफसरों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक दिए जाने की घोषणा की है। इसमें आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों से लेकर प्रदेश पुलिस के अफसर और जवानों के काम-काम की समीक्षा करने के बाद यह पदक दिए जाता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button