MP News : प्रदेश में पिछले 3 साल में हुए 16,541 कन्याओं का विवाह

Latest MP News : प्रदेश में एक जनवरी 2019 से 31 मार्च 2020 तक प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 61 हजार 989 जोड़ों के सामूहिक विवाह हुए और एक अप्रैल 2020 से वर्तमान तक 16 हजार 541 जोड़ों के सामूहिक विवाह कर उन्हें सीएम कन्या विवाह योजना का लाभ दिया गया।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में एक जनवरी 2019 से 31 मार्च 2020 तक प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 61 हजार 989 जोड़ों के सामूहिक विवाह हुए और एक अप्रैल 2020 से वर्तमान तक 16 हजार 541 जोड़ों के सामूहिक विवाह कर उन्हें सीएम कन्या विवाह योजना का लाभ दिया गया। 31 मार्च 2020 तक प्रत्येक जोड़े को 48 हजार रुपए कन्या के खाते में दिए जाते थे वहीं अप्रैल 2020 से वर्तमान तक जोड़ों को 11 हजार रुपए प्रत्येक कन्या के खाते में जमा किए गए और 38 हजार रुपए के गृहस्थी का सामान प्रदाय किया गया।

विधायक हिना कांवरे के सवाल के जवाब में पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2019 से 31 मार्च 2020 तक प्रत्येक जोड़े के मान से विवाह और निकाह व्यवस्था हेतु आयोजनकर्ता निकाय को तीन हजार रुपए प्रति जोड़े के हिसाब से राशि दी गई। एक अप्रैल 2020 से वर्तमान तक आयोजनकर्ता निकाय को छह हजार रुपए प्रति कन्या के मान से राशि दी गई।

सर्वाधिक धार जिले में

एक जनवरी 2019 से 31 मार्च 2020 तक सर्वाधिक विवाह धार जिले में 6 हजार 229 हुए। इसके अलावा बालाघाट में 4 हजार 759, खरगौन में 4 हजार 101 हुए। इस दौरान अलीराजपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी और अनूपपुर में एक भी जोड़े को इस योजना का लाभ नहीं दिया गया।

एक अप्रैल 2020 के बाद सर्वाधिक विवाह छिंदवाड़ा में 2332 जोड़ों को योजना का लाभ दिया गया। वहीं सवागर में 2 हजार 192और खरगौन में 1016 विवाह किए गए। इस दौरान इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, रायसेन, बैतूल,जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सीधी तथा शहडोल में एक भी विवाह नहीं हुए।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button