MP News : भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी विजयराघवगढ़ में

Latest MP News : कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संकट मोचन आश्रम में स्थापित होने वाली प्रतिमा की स्थापना जगतगुरु रामभद्राचार्य की मौजूदगी में होगी।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संकट मोचन आश्रम में स्थापित होने वाली प्रतिमा की स्थापना जगतगुरु रामभद्राचार्य की मौजूदगी में होगी। पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।

इसको लेकर हुई बैठक के दौरान विधायक संजय पाठक ने संकट मोचन आश्रम परिसर में ताम्रकार परिवार द्वारा दान दी गई भूमि पर 51 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा का प्रस्ताव रखा, जिसे समाज के बंधुओं ने स्वीकार किया। पाठक ने कहा भगवान परशुराम ने ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर न केवल वेद शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि क्षत्रिय स्वभाव को धारण करते हुए शस्त्रों को भी धारण किया।

सनातन जगत के आराध्य तथा समस्त शस्त्रों एवं शास्त्रों के ज्ञाता कहलाए। भगवान परशुराम ने सामाजिक न्याय तथा समानता की स्थापना के उद्देश्य तथा समाज के शोषित तथा पीड़ित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए शस्त्र उठाया। विजयराघवगढ में स्थापित होने वाली भगवान परशुराम की ये प्रतिमा मप्र की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। इस कार्य में ब्राह्मण समाज के साथ ही समस्त समाज का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में संतों के लिए धर्मशाला एवं परिसर में एक बड़े पक्के शेड का निर्माण कराया जाएगा ।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button