MP News: प्रदेश कार्यसमिति के बाद भाजपा के ‘पॉवर हाउसेस’ में जुड़ी उम्मीदों की लाइनें

Latest MP News: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद CM शिवराज सिंह एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों, जिला पंचायत- जनपद पंचायत सदस्यों एवं सांसदों का शनिवार सुबह से मेल मुलाकात का दौर जारी है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. सत्ताधारी दल भाजपा की शुक्रवार को हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों, जिला पंचायत- जनपद पंचायत सदस्यों एवं सांसदों का शनिवार सुबह से मेल मुलाकात का दौर जारी है।

मुख्यमंत्री से सुबह नाश्ते पर ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक तीनों नेताओं के बीच क्षेत्र के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। कार्यसमिति की बैठक के बाद रात से ही सीएम हाउस पर जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। इनसे रात में ही मुख्यमंत्री ने मुलाकात की।

Also Read: जिनके पास नहीं हैं बैंक अकाउंट, वो कहां और कैसे बदल सकेंगे 2000 रुपये के नोट?

आज सुबह भी करीब पांच सौ कार्यकर्ता एवं नेता यहां पहुंचे गए थे। जिनसे मुख्यमंत्री ने अलग-अलग मुलाकात की और उनके क्षेत्र की स्थिति जानी। पार्टी के जिला अध्यक्ष और विधायक, सांसदों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के मंडल एवं जिला पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अपनी बात कही। इन सभी ने संगठन से लेकर जनता से जुड़े मुद्दों पर सीएम को अपडेट दिया।

भाजपा दफ्तर में वीडी-हितानंद ने की मुलाकात

इसी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा भी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश दफ्तर में सुबह से ही उनसे मुलाकात करने वालों की सिलसिला शुरू हो गया था। रात में भी उनसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और जिला पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सभी ने उनके सामने संगठन की बाते रखी। मुलाकात का सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी था।

https://ujjwalpradesh.com/business/gold-rate-today-20-may-2023-gold-beyond-70-thousand-silver-beyond-80-thousand/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button