MP News : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर AICC नेता करेंगे चर्चा

Latest MP News : मध्य प्रदेश में चल रहे हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की छत्त्तीसगढ़ में समीक्षा होगी। दरअसल छत्तीसगढ़ में 24, 25 फरवरी को कांग्रेस के अधिवेशन होने जा रहा है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश में चल रहे हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की छत्त्तीसगढ़ में समीक्षा होगी। दरअसल छत्तीसगढ़ में 24, 25 फरवरी को कांग्रेस के अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर भी अलग से एआईसीसी के नेता चर्चा कर सकते हैं।

सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की 20 फरवरी तक की हर जिले और ब्लॉक से रिपोर्ट तलब करने जा रही है। इस रिपोर्ट में पूरी अभियान की डिटेल्स ली जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारियों की भी एक रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस तैयार कर रही है। इस रिपोर्ट को बनाने में अभी से कांग्रेस के चुनिंदा नेता जुटे हुए हैं।

ALSO READ

इस अधिवेशन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर अलग से चर्चा होने की सबसे ज्यादा संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके दूसरे चरण को लेकर एआईसीसी इस अधिवेशन में प्लान कर सकती है। इसलिए इस अभियान की शुरूआत कैसी रही, इस पर यहां पर चर्चा हो सकती है।

अधिवेशन में कई मामलों और मुद्दों पर अलग से भी चर्चा की जाती है। इसके बाद इन मुद्दों पर आगे क्या रणनीति के तहत काम करना है यह तय किया जाएगा। इसी क्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस अधिकवेशन में मध्य प्रदेश से एआईसीसी के करीब सौ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button