MP News: स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, राजस्व और सहकारिता जैसी 67 सेवाएं देने लगे शिविर, सीएम जनसेवा अभियान-2.0 शुरू
Latest MP News: मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण आज से पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जोबट, अलीराजपुर में इसकी शुरुआत करेंगे। अभियान 31 मई तक चलेगा।
Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण आज से पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जोबट, अलीराजपुर में इसकी शुरुआत करेंगे। अभियान 31 मई तक चलेगा। अभियान के दौरान पंद्रह विभागों की 67 तरह की नागरिक सेवाओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
अलीराजपुर में आज मुख्यमंत्री 332 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अलीराजपुर के रिंगोल पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय परथी भाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और 297 भूमिहीन परिवारों को भू अधिकार पत्रों का वितरण किया। वहीं चंद्रशेखर आजाद नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद स्मारक का भूमिपूजन भी किया। इसके बाद सीएम ने जोबट महिला सम्मेलन में भाग लिया।
ALSO READ: DBT और आधार अपडेट नहीं है तो नो टेंशन, करें यह काम
मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत करने के साथ अलीराजपुर में 221 करोड़ 97 लाख रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन और 110 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों से संवाद भी किया। शाम को खट्टाली में स्थानीय कार्यक्रमों में भी वे शामिल होंगे।
सीएम हेल्पलाईन पर 15 अप्रैल तक आई शिकायतों का भी होगा निपटारा
सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर 15 अप्रैल तक दर्ज लंबित शिकायतों का निराकरण भी सीएम जनसेवा अभियान के दौरान किया जा रहा है। जिन समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव है उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। बजट की जरूरत वाली समस्याओं, कोर्ट केस और लक्ष्य से अधिक आवेदनों वाले मामलों का निपटारा बाद में किया जाएगा।
मंत्री, स्थानीय नेता और अफसर मोर्चे पर
पूरे प्रदेश में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में 67 सेवाएं प्रदान करने वाले सभी मैदानी कार्यालयों के अधिकारियों द्वारा नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में जगह-जगह प्रभारी मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।
ALSO READ: बदला हवाओं का रुख शुष्क होने लगा मौसम, पारा फिर 40 के पार
अभियान के दौरान राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उर्जा, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, उद्यानिकी एवं परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ इनके लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को दिया गया। जिले में कलेक्टर, गांवों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त और परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण और जिला मुख्यालय की मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लिया।
https://ujjwalpradesh.com/state/chhattisgarh/cg-board-cgbse-result-2023-result-declared/