MP News : कृषि विभाग में 5 साल में 44 प्रकरणों में भ्रष्टाचार के केस

Latest MP News : कृषि विभाग में पिछले पांच साल में 44 प्रकरणों में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताएं पाई गई। वहीं ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त के सात प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रिया में है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में पिछले पांच साल में 44 प्रकरणों में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताएं पाई गई। वहीं ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त के सात प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रिया में है। यह जानकारी विधानसभा में कुणाल चौधरी के सवाल पर किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने लिखित जवाब में दी है।

मंत्री कमल पटेल ने बताया कि लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू ने अभियोजन स्वीकृति के लिए सात प्रकरण जो भेजे थे। उन पर अभियोजन स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि पांच साल में 44 प्रकरणों में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताएं पाई गई। जिनमें गुण दोष के आधार पर पदच्युत, अनिवार्य सेवानिवृत्ति, पेंशन रोकना, वेतन वृद्धि रोकने के दंड से दंडित किया गया है। भष्टाचार तथा आर्थिक अनियमितताएं रोकने की दृष्टि से विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं में डीबीटी प्रक्रिया लागू की गई है। विभाग में भ्रष्टाचार तथा आर्थिक अनियमितता संबंधी नवीन दर्ज प्रकरणों में कमी हुई है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button