MP News : पुलिस ट्रेनिंग में शामिल होगा सायबर आतंकवाद, सोशल मीडिया पेट्रोलिंग, अवैध ड्रोन को पकड़ने का कोर्स

Latest MP News : अब नए पुलिस अफसरों को कोर्स में सायबर आतंकवाद, डाटा चोरी, सोशल मीडिया पेट्रोलिंग सहित अन्य विषयों को लेकर पढ़ाये जाने की तैयारी की जा रही है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में सायबर आतंकवाद, डाटा चोरी, सोशल मीडिया पेट्रोलिंग सहित अन्य विषयों को लेकर अब नए पुलिस अफसरों को कोर्स में पढ़ाये जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय के अफसर इस नए कोर्स को तैयार करने में इन दिनों तेजी से जुटे हुए हैं। तीन महीने के भीतर यह कोर्स तैयार होने की संभावना है। इसे बनाने के लिए नेशनल पुलिस एकेडमी, बीपीआरएण्डडी और सायबर की अन्य नामी संस्थाओं से टिप्स भी लिए जा रहे हैं। इस कोर्स को उपनिरीक्षकों और डीएसपी की नई भर्ती वाले अफसरों को पढ़ाया जाएगा।

देश और प्रदेश में जैसे-जैसे अपराधी जिस अपराध को ज्यादा अंजाम दे रहे हैं, वैसे-वैसे अब पुलिस भी इन अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए अपने नए अफसरों को ट्रेंड करेगी। सायबर के जुड़े अपराध प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है। इसी क्रम में प्रदेश में नई भर्ती होने वाले उपनिरीक्षक और डीएसपी स्तर के अफसरों को सायबर आतंकवाद और डाटा चोरी के विषयों को पढ़ाया जाएगा।

सायबर आतंकवाद में पुलिस अफसरों को बताया जाएगा कि कैसे वे इसे रोक सकते हैं। कैसे इसके असल अपराधी तक पहुंच सकते हैं। वहीं डाटा चोरी को रोकने, डाटा की रिकवरी तत्काल करने जैसे विषयों को भी पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कैसे पेट्रोलिंग कर अपराधियों की मंशा को समझा जाए। इस विषय पर भी विस्तार से अफसरों को पढ़ाया जाएगा।

कैसे पकड़े अवैध ड्रोन

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे ड्रोन के क्रेज को भी नियंत्रित करने और अवैध रूप से संचालित होने वाले ड्रोन को पकड़ने के लिए भी अब पुलिस अफसरों को पढ़ाया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि ड्रोन उड़ाने की अनुमति कहां से लेना होती है। उसका उड़ने का ऐरिया कितना है। इन सभी विषयों पर विस्तार से कोर्स में शामिल किए जाने की तैयारी है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button