MP News : फिर सरकार लेगी खुले बाजार से चार हजार करोड़ का कर्ज

Latest MP News : मध्यप्रदेश का बजट अभी तक पास नहीं हुआ है और राज्य सरकार एक बार फिर बीस साल के लिए चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। कर्ज लेने के लिए 21 मार्च को प्रस्ताव बुलाए गए है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश का बजट अभी तक पास नहीं हुआ है और राज्य सरकार एक बार फिर बीस साल के लिए चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। कर्ज लेने के लिए 21 मार्च को प्रस्ताव बुलाए गए है। सफलतम प्रस्तावक से राज्य सरकार 23 मार्च को कर्ज लेगी।

मध्यप्रदेश सरकार को कर्ज देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई ऑफिस के जरिए रिजर्व बैंक के कोर बैंकिंग साल्यूशन ई कुबेर सिस्टम के जरिए 21 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारज बजे के बीच प्रस्ताव देने होंगे। ये प्रस्ताव ऑनलाईन इलेक्ट्रानिक सिस्टम के जरिए भरे जाएंगे।

कर्ज बीस साल के लिए लिया जाएगा और इसकी अदायगी 23 मार्च 2043 तक की जाएगी। जो वित्तीय संस्था राज्य सरकार को राज्य की शर्तो पर सबसे कम दर पर कर्ज देने का प्रस्ताव देगी उससे राज्य सरकार कर्ज लेगी। सभी प्रस्ताव 23 मार्च को खोले जाएंगे और इनमें से सबसे उत्तम प्रस्तावक से राज्य सरकार कर्ज लेगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button