MP News: BMS कार्यालय में संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

MP News: भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय ठेंगड़ी भवन में होली मिलन कार्यक्रम एक भव्य समरोह के रूप में सानंद सम्पन्न हुआ।

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय ठेंगड़ी भवन में होली मिलन कार्यक्रम एक भव्य समरोह के रूप में सानंद सम्पन्न हुआ। जिसमे संघ के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारीयों सहित मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश, भोपाल संभागीय एवं भोपाल जिला, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति दी।

इस दौरान रंगारंग समारोह में भजन संध्या हेतु पधारे युगल गायकों ने अपनी मधुर अबाज से शमा बांधा। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगबान दास सावधानी की उपस्तिथि मे सभी संघो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भजन संध्या में भजन गायकों की आवाज एवं मधुर संगीत की धुन पर जमकर नाचे एवं एक दूसरे से गले मिलकर तिलक लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।

जिसमें सुनील किदवाई क्षेत्रीय संगठन मंत्री, निरंजन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश वित्त सचिव उमेश शर्मा मेघा दुबे प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ, चंद्र शेखर व्यास प्रदेश अध्यक्ष बरिष्ठ नागरिक संघ, किशन सूर्यवंशी नगर निगम परिषद अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष , जितेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री, बरिष्ठ राजकुमार चंदेल, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा, के बी मेवाड़, जितेन्द्र शाक्य, संदीप जैन, डॉ अनिल भार्गव वायु, पंकज श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, राकेश शर्मा, हेमंत अजानिया, राधावल्लभ सेन, राम सक्सेना, प्रकाश मेहरा, विजय रैकबार , डॉ अनिता गुप्ता, कोदई वर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button