MP News: माननीय राहुल लोधी बने मंत्री, आयुष संघ ने दी बधाई, भाजपा सरकार का माना आभार

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. हाल ही में मंत्री मंडल में विस्तार किया गया है आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भाई गिरीश चतुर्वेदी जी ने माननीय राहुल लोधी से भेंट कर मंत्री मंडल में सम्मलित होने पर शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया। माननीय राहुल लोधी को मंत्री बनाए जाने पर आयुष कर्मचारियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।

गौरतलब है कि माननीय राहुल लोधी कर्मचारियों के पैरोकार माने जाते हैं उन्हें मंत्री मंडल में शामिल किया गया है बधाई देने हेतु राहुल लोधी को चाहने बालों का उनके बंगले पर तांता लगा हुआ है। इसी तारतम्य में आयुष कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में संघ के माध्यम से बधाई प्रेषित कर हर्ष प्रकट किया गया। मनोज शर्मा लता परमार महेंद्र सुत्रकार सरिता द्विवेदी अमोल सिंह संदीप जैन बृजेश यादव मुकेश नरवरिया आदि कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button