MP News : कमलनाथ बोले – हमारी सरकार बनते ही किसानों और युवाओं को मिलेगी राहत

Latest MP News : कमलनाथ आज बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रही है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। हर वर्ग परेशान और भाजपा से नाराज है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन गया है। हमारी सरकार आते ही किसानों और युवाओं को राहत मिलेगी।

कमलनाथ आज बैतूल जिले के आमला के खेड़ली बाजार में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने जिले के मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि यह सीट इस बार कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है, इस मानसिकता के साथ सभी को घर-घर जाना होगा।

प्रदेश सरकार की नाकामी और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी एक-एक मतदाता को देना होगी। इस बैठक के बाद उन्होंने यहां पर जनसभा को भी संबोधित किया। सभा में उनके साथ क्षेत्र के तीनों कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे।

बुंदेलखंड पर वर्कआउट शुरू

बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नाथ अभी से सक्रिय हो गए हैं। वे टीकमगढ़ जाने वाले हैं। इस सीटे की तीनों विधानसभा सीटों टीकमगढ़, पृथ्वीपुर और जतारा पर भाजपा का कब्जा है। यहां भी नाथ मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव में किस तरह से काम करना है, उसे बताएंगे।

साथ ही वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम करेंगे। इसके साथ ही उनकी यहां पर सभा भी होगी। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस जिले की पृथ्वीपुर सीट जीती थी, लेकिन बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई और उपचुनाव में यहां पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button