MP News : कमलनाथ बोले – किसानों की आय दुगनी नहीं उनकी हाय हो गई दोगुनी

Latest MP News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने झूठ बोला कि किसानों की आय प्रदेश में दुगनी हो गई है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने झूठ बोला कि किसानों की आय प्रदेश में दुगनी हो गई है। नाथ ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन इस सरकार पर किसानों की हाय दोगुनी हो गई है और किसानों की हाय लेकर कोई भी सत्ता में बना नहीं रह सकता है। इसलिए किसान और मध्य प्रदेश की जनता अब भाजपा को बाय कहने वाली है।

नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी। किसानों को एमएसपी पर मिलने वाला बोनस बंद कर दिया गया। प्रदेश के 3 लाख किसानों को भाजपा सरकार ने डिफाल्टर बना दिया। भाजपा सरकार ने किसानों की बिजली महंगी कर दी। किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के किसानों की आमदनी पहले की तुलना में कम हो गई। किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button