MP News: लोकायुक्त ने पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा को किया गिरफ्तार
MP News: पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त ने मंगलवार को भोपाल जिला न्यायालय से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी शर्मा के आत्मसमर्पण करने के एक दिन बाद हुई है। शर्मा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त ने मंगलवार को भोपाल जिला न्यायालय से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी शर्मा के आत्मसमर्पण करने के एक दिन बाद हुई है। शर्मा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। कहा जाता है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान शर्मा ने चेक पोस्टों से अवैध रूप से धन एकत्र किया। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उसने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले ली। वह 19 दिसंबर को लोकायुक्त द्वारा उसके ठिकानों पर छापेमारी के बाद से फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
गौरतलब है कि शर्मा के ठिकानों से लोकायुक्त, ईडी के छापों करोड़ों कैश के साथ सोना जब्त किया गया था। इसके बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया। इस मामले में पूर्व परिवहन मंत्रियों पर भी सवाल उठे। क्योंकि शर्मा की प्रतिनियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। इसके बाद विपक्ष ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए थे।